सीतामढ़ी, अभी-अभी जिले के सोनबरसा-सीतामढ़ी एनएच-77 पर बेला गांव में बाइक सवार तीन अपरा’धियों ने एक युवक को गो’ली मा’र दी जिससे उसकी मौ’त हो गई। मृ’तक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार निवासी शिवजी महतो के पुत्र सुरेंद्र महतो के रूप में कई गई है। बेला गांव से मुबारकपुर जाने वाले रास्ते में रहमत शेख के फुस के घर के सामने उसको अपराधियों ने गोली मारी। अपराधी तीन की संख्या में थे और सभी मुंह बांधे हुए थे। सामने से सिर में दो गोली मारी और बाइक मुड़ाकर जिधर से आए थे उधर भाग निकले। घट’ना की खबर सुनकर सोनबरसा, भुतही ओपी व कन्हौली थाना की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है।
पुलिस इस वारदात को गैं’गवार से जोड़कर देख रही है। उसका कहना है कि मृत’क सुरेंद्र पर भी सोनबरसा में 2013 में लूटकांड व कन्हौली में भी एक आपराधिक घटना में वह अभियुक्त रहा है। अनिल कुमार के साथ भुतही टिकट कटाने जा रहा था। एसडीपीओ सदर रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि घटना से एक जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद हुए हैं।
सुरेंद्र महतो बाइक से अपने एक साथी अनिल कुमार के साथ भुतही में बस का टिकट कटाने जा रहा था। वह दिल्ली रहता है और तीन माह पूर्व गांव आया था। वहां रिक्शा चलाता था। अपनी बहन के गांव इंदरवा में वह पिछले 15 दिनों से रह रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।





Leave a Reply