Breaking NewsNational

रिलायंस का बड़ा ऐलान, कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौ’त हुई उनके आश्रितों को 5 साल तक सैलरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देगी कंपनी

कोरोना संकट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस महामा’री के कारण जिन कर्मचारियों की मौ’त हुई उनके आश्रितों को कंपनी अगले 5 साल तक की सैलरी और बच्चों के पढ़ाई का खर्च कंपनी देगी। कोरोना वायरस सं’क्रमण को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह फैसला लिया है।

इसके अलावा रिलायंस बच्चों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल और किताबों का पूरा खर्च देगी। इसके साथ ही बच्चे जब तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाते हैं तब तक पति या पत्नी, मां-बाप और बच्चों के हॉस्पिटालाइजेशन कवरेज का 100 फीसदी प्रीमियम भी रिलायंस देगी। 











वही जिन कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ या उनके परिवार में किसी सदस्य को संक्रमण हुआ हो तो वे शारीरिक और मानसिक रिकवरी तक Covid-19 लीव ले सकते हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बताया कि जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं हैं उनके परिवार के मदद के लिए कंपनी 10 लाख रुपए देगी। यह रकम रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा। COVID-19 के मद्देनजर रिलायंस ने यह बड़ा ऐलान किया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.