BIHARBreaking NewsSTATE

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अब दरभंगा में एमपी फंड से खरीदी गई एंबुलेंस के सड़ने पर उठाए सवाल

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने सारण से लोकसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के गांव में बेकार पड़े 50 एंबुलेंस का मामला उठाकर सनसनी फैला दी। इसके बाद से आरोप-प्रत्यारोप का क्रम शुरू हो गया है। इसी बीच पप्पू यादव ने अब दरभंगा के खेल मैदान बेंता ओपी में सड़ रही एंबुलेंस का मामला उठाया है। इसकी जानकारी तस्वीर के साथ उन्होंने ट्वीटर पर साझा की है। उन्होंने कहा है कि दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के समय 32 लाख की लागत से ये एंबुलेंस खरीदी गई थीं। आज बिना उपयोग के ही ये सड़ रही हैं। उन्होंने वर्तमान सांसद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.