Breaking NewsCricketSPORTS

अब चेतक की सवारी करेंगे धोनी!, कैप्टन कूल के घर आया नया मेहमान

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। इस नए सदस्य का नाम चेतक है। चेतक काले रंग के उनके घोड़े का नाम है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने यह वीडियो शेयर किया है। साक्षी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा वेलकम होम चेतक।








महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेलकम होम चेतक,एकदम सज्जन, खास कर जब तुम लिली से मिलते हो,उन्होंने लिखा है कि चेतक हम पूरे हर्ष से तुम्हें अपने परिवार का हिस्सा स्वीकार करते हैं। उन्होंने चेतक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी खेती पर खूब ध्यान दे रहे हैं।









 46 एकड़ के फार्म हाउस में वे ऑर्गेनिक खेती के साथ गोपालन भी कर रहे हैं। स्ट्रॉबेरी के अलावे वे सभी प्रकार की हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उनके खटाल में सौ से अधिक गायें भी है। धोनी ने रांची में ईजा फार्म्स के नाम से आउटलेट भी खोला है जहां उनके फार्म हाउस की सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट बेची जा रही है। अब उनके फार्म हाउस में एक नए सदस्य चेतक की एंट्री हुई है। चेतक उनके घोड़े का नाम है। चेतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.