पटना. बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को चारा घोटाला मामले में शनिवार को जमानत मिल गई. इसके बाद लालू के परिवार वालों और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. पिता को जमानत मिलने पर बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने लिखा- मेरा रमज़ान और नवरात्र सफ़ल हुआ. आज मुझे ऊपर वाले के तरफ से ईदी मिल गयी. लालू के समर्थकों ने लिखा- अब शेर हमारे बीच होंगे. चारा घोटाला से जुड़े मामलों में एक साल से ज्यादा समय से जेल की सजा काट रहे थे. आज झारखंड हाई कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की रिहाई एंव अच्छी सेहत के लिए रोजे रखने की शुरुआत कर दी थीं. इस बीच झारखंड के मधपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को देवघर पहुंचे थे. वहां तेजस्वी ने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. वहीं, चैती नवरात्र पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी अपने आवास पर मां अम्बे की पूजा पूरी निष्ठा के साथ करते नजर आए.
सुनवाई के बाद फैशला
विज्ञापनझारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अपरेश सिंह की अदालत ने दुमका कोषागार मामले में सुनवाई को बाद आरजेडी प्रमुख को जमानत देने का फैसला सुनाया. अदालत में केस नंबर आरसी 38 मामले की आज सुनवाई हुई. दुमका कोषागार से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी मामले से पहले लालू यादव को चाईबासा और देवघर मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है. आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर इससे पहले भी कई सुनवाई हो चुकी है, लेकिन उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई थी.








Leave a Reply