BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में मिले 223 नए पॉजिटिव, 1427 एक्टिव केस

जिले में मंगलवार को 223 नए कोरेाना पॉजिटिव मिले हैैं। इनमें तीन को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4089 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई थी। अब जिले में 1427 कोरोना मरीज सक्रिय हो गए हैैं। 

जंक्शन पर पाए गए 41 संक्रमित

जंक्शन पर 196 लोगों के नमूनों की जांच में 41 संक्रमित पाए गए हैैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें अधिकतर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री शामिल हैं। उनको शारीरिक दूरी के पालन के साथ मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा है। जंक्शन पर सुबह से ही कोरोना जांच के लिए लोगों की भीड़ जुटी। शहर के लोगों के साथ बड़ी संख्या में रेल यात्रियों की जांच की गई।

सदर अस्पताल में जांच में मिले 73 पॉजिटिव

सदर अस्पताल में 593 संदिग्धों के नमूने लेकर एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 73 लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटाइन भेजा गया। जिले से चार टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर पॉजिटिव मरीजों के स्वजनों के नमूने लिए। इसमें गोला बांध रोड में 12 लोगों के नमूने लिए गए। इसमें तीन संक्रमित मिले। वहीं भगवानपुर स्थित टाटा मोटर्स के पास 76 लोगों की जांच में चार पॉजिटिव मिले। इसी क्रम में सिकंदरपुर रानी सती मंदिर के पास चार लोगों की जांच में एक और पताही में टीम द्वारा चार लोगों की जांच में दो दो संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैैं।

49 केंद्रों पर 3955 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

मुजफ्फरपुर : जिले के 49 टीकाकरण केंद्रों पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण किया गया। इसमें 9800 लक्ष्य के बदले मात्र 3955 लोगों को ही वैक्सीन दी जा सकी। विभाग की ओर से जारी आंकडे के अनुसार जिले में प्रस्तावित 49 केंद्र पर वैक्सीनेशन हुआ। इसमें 21 हेल्थ वर्करों को पहली व 30 को दूसरी, 30 फ्रंटलाइन को पहली व 288 को दूसरी, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 189 लोगों को पहली व 97 को दूसरी, 1414 बुजुर्गाें को पहली व 185 को दूसरी डोज विभिन्न सेंटरों पर दी गई। डीआइओ डॉ.एके पांडेय ने बताया कि 3355 ने पहली व 600 लोगों ने दूसरी डोज ली।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.