BIHARBreaking NewsSTATE

भक्ति में डूबा लालू परिवार! बेटी रोहिणी ने रखा रोजा तो तेजस्वी पहुंचे बाबाधाम, जानें क्‍या कर रहे तेजप्रताप

पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की रिहाई एंव अच्छी सेहत के लिए रोजे रखने की शुरुआत कर दी है. इस बीच झारखंड के मधपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को देवघर पहुंचे थे. वहां तेजस्वी ने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. वहीं, चैती नवरात्र पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी अपने आवास पर मां अम्बे की पूजा पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं.

बता दें कि लालू की बेटी रोहिणी ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी थी कि अपने पिता का स्वास्थ्य ठीक होने और जेल से रिहाई के लिए रोजा रखेंगी. रोहिणी ने सोमवार को किए अपने ट्वीट में लिखा था, ‘रमज़ान का पाक महीना शुरू हो रहा है. इस साल हमने भी फैसला किया है कि पूरे महीने अपने पापा के सेहतयाबी और सलामती के लिए रोज़े रखूंगी. पापा की हालत में सुधार हो और जल्दी न्याय मिल सके इसकी भी दुआ करूंगी. साथ ही मुल्क में अमन चैन हो इसलिए ईश्वर/अल्लाह से इसकी कामना करूंगी.’

इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, साथ में चैती नवरात्र भी है, मेरे अंदर इतनी हिम्मत है कि मैं दोनों पावन पर्व पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर सकती हूं. मुझे किसी जहरीले परवरिश की नफरती सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता. आप सभी को चैती नवरात्र की भी हार्दिक शुभकामनाएं.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने रोहिणी आचार्य के इस ऐलान के बाद निशाना साथा धा. उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज जमानत पर उनकी रिहाई के लिए परिवार के जो सदस्य व्रत और रोजा दोनों रखने करने की बात कर रहे हैं, वे दरअसल किसी भी उपासना पद्धति के प्रति ईमानदार नहीं हैं. उससे कुछ होने वाला नहीं. लालू परिवार सत्ता और सम्पत्ति के लिए ईश्वर-छठी मइया और अल्ला को भी धोखा देने की कोशिश करता रहा है.’

सुशील मोदी ने अन्य ट्वीट में लिखा, ‘लालू प्रसाद न ठीक से हिंदू हो पाये, न इस्लाम की शिक्षा ग्रहण कर पाये. कोई भी धर्म गरीबों-दलितों को सताने की इजाजत नहीं देता. उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तरत जो सजा मिली है, उसे पूरा कर अपने किए का प्रायश्चित करना चाहिए.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.