BIHARBreaking NewsSTATE

महाराष्ट्र और गुजरात से बिहार के लिए चलेंगी 7 जोड़ी ट्रेनें, जानें शेड्यूल

महाराष्ट्र और गुजरात के शहरों से बिहार के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें से अधिकतर ट्रेनें पटना के रास्ते बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुणे से पटना के रास्ते भागलपुर के लिए गाड़ी संख्या 01427 का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से 12, 16 और 20 अप्रैल को खुलेगी, जबकि वापसी में भागलपुर पुणे स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01498 भागलपुर से 13 अप्रैल, 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को खुलेगी। ट्रेन का पटना के अलावा बाढ़, किऊल और जमालपुर जंक्शन के बाद भागलपुर में समापन होगा। 

पुणे से दानापुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01429 और गाड़ी संख्या 01430 के हिसाब से चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 01419 पुणे दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल पुणे से 16 अप्रैल और 20 अप्रैल को चलेगी। जबकि दानापुर से यह ट्रेन 01430 गाड़ी संख्या से 14 अप्रैल, 18 अप्रैल और 22 अप्रैल को चलाई जाएगी। उधर पूर्व मध्य रेल की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के कड़ी में पुणे दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01469 पुणे से 13 अप्रैल को खुलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01440 दानापुर से 14 अप्रैल को खुलेगी। दानापुर से यह ट्रेन 14 अप्रैल यानी बुधवार के दिन दोपहर 1:40 में खुलेगी।

उधर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से दानापुर के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। गाड़ी संख्या 01153 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल, 17 अप्रैल, 21 अप्रैल, 24 अप्रैल और 28 अप्रैल को खुलेगी। जबकि दानापुर से यह ट्रेन गाड़ी संख्या  01154 को 15 अप्रैल, 18 अप्रैल 22 अप्रैल 25 अप्रैल और 29 अप्रैल को खुलेगी। दानापुर से यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे खुलेगी।

उधना से दानापुर के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उधना से अप्रैल में 19 और 26 अप्रैल को यह ट्रेन दानापुर के लिए खुलेगी। जबकि दानापुर से उधना के लिए यह ट्रेन 21 और 28 अप्रैल को खुलेगी। इस ट्रेन का दानापुर के बाद बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और इटारसी में ठहराव होगा। गुजरात के अहमदाबाद से धनबाद के रास्ते कोलकाता जाने वाली अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन अप्रैल में अहमदाबाद से 14 अप्रैल, 21 अप्रैल और 28 अप्रैल को खुलेगी। जबकि कोलकाता से यह ट्रेन 17 अप्रैल, 24 अप्रैल और 1 मई को खुलेगी। यह ट्रेन कोलकाता के बाद आसनसोल, धनबाद, चंद्रपुरा, फुसरो, बोकारो, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा रोडर्, ंसगरौली, अहमदाबाद जाएगी। 

गुजरात के ओखा से पटना जंक्शन के रास्ते गुवाहाटी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ओखा गुवाहाटी स्पेशल गाड़ी संख्या 09501 अप्रैल में 16, 23 और 30 अप्रैल को खुलेगी। जबकि गुवाहाटी से ओखा के लिए यह ट्रेन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को खुलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन के अलावा मोकामा, बरौनी जंक्शन, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते गुवाहाटी और वह आएगी जाएगी।   

बिहार की अतिरिक्त ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे 
रेलवे की ओर से महाराष्ट्र से बिहार आने और जाने वाली तीन जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने इन गाड़ियों के फेरे बढ़ाने के संबंध में सूचना जारी कर दी है। पुणे से दानापुर आने वाली गाड़ी संख्या 01401 को 23 अप्रैल, 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को चलाया जाएगा। जबकि दानापुर से पुणे के लिए गाड़ी संख्या 01402 को 25 अप्रैल, 27 अप्रैल और 2 मई को चलाई जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से दानापुर आने वाली गाड़ी संख्या 01091 को 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को चलाई जाएगी।

दानापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के लिए गाड़ी संख्या 01092 को 23 अप्रैल, 27 अप्रैल और 30 अप्रैल को चलाए जाने की तैयारी है। उधर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से पटना के रास्ते दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 01097 को 26 अप्रैल को चलाई जाएगी जबकि दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 01098 को 27 अप्रैल को चलाई जाने की घोषणा हुई है। ट्रेन पहले के ठहराव स्थल और संरचना के हिसाब से विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.