- चमोली जिले में ऋषि गंगा नदी पर बांध टू’टने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने गंगा नदी पर हो रही राफ्टिंग पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है इसलिए नदी के अंदर ना जाएं.
- 12:08 (IST)चमोली जिले के नीति घाटी में ग्लेशियर टूटने से तबाही. हरिद्वार और ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है. डीएम ने दिए गंगा घाटों को खाली करने के आदेश. गंगा किनारे बसे लोगों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने की तैयारी. तेज उफान पर बह रही अलकनंदा नदी. मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर.
- 12:06 (IST) चमोली में हुई घटना के बाद धारी देवी मंदिर को भी करवाया गया खाली. प्रशासन ने धारी देवी मंदिर को भी किया खाली.
- 12:05 (IST) उत्तराखंड में तपोवन के पास ग्लेशियर का एक बड़े हिस्सा रविवार सुबह गिर गया. इसकी वजह से ऋषिगंगा पर बना बांध टूट गया है. इस कारण जान-माल के भारी नुक़सान की आशंका जतायी जा रही है. रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है.
- 11:45 (IST)पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन को राष्ट्र को समर्पित करना शामिल है. इसकी क्षमता एक मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और यह पश्चिम बंगाल और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में एलपीजी की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करेगा.
- 10:49 (IST)पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद नहीं है. राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन 23 जनवरी को हुआ ‘अपमान’ इसकी वजह हो सकता है.गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी के भाषण से पहले ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे थे जिसे उन्होंने अपना ‘अपमान’ बताया था. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे. नारे लगने के बाद बनर्जी ने संबोधन देने से इनकार कर दिया था.
- 10:35 (IST)स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12059 नए मामले सामने आए हैं जबकि 78 लोगों की मौत हो गई है. देश में अब तक 1,05,22,601 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 1,48,766 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1,54,996 हो गई है.
- 10:09 (IST)कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर किसान आंदोलन में शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक किसान राजस्थान में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी 12 फरवरी को राजस्थान जाएंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होंगे.
- 10:02 (IST)राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया है. राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, किसान-मज़दूर के गांधी जयंती तक आंदोलन के निर्णय से उनके दृढ़ संकल्प के साथ ही ये भी साफ़ है कि वे मोदी सरकार से कितने नाउम्मीद हैं. अहंकार छोड़ो, सत्याग्रही किसानों की तकलीफ़ समझो और कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!
- 09:53 (IST)प्रधानमंत्री असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के लिए समर्पित ‘असोम माला’ का शुभारंभ करेंगे और विश्वनाथ तथा चराइदेव में 1100 करोड़ रुपये की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे. इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी.
- 09:49 (IST)किसान आंदोलन की आगे की रणनीति के लिए हरियाणा के चरखी दादरी में आज सुबह 11 बजे पहली किसान महापंचायत होगी जबकि दोपहर 2 बजे चरखी दादरी में ही दूसरी किसान महापंचायत होगी. इन सबके बीच राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को 2 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि हम किसी भी नेता से फोन पर बात नहीं करना चाहते हैं. सरकार से अब बराबरी पर बात होगी.
- 09:46 (IST)कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली की गई ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद अब संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा फैसला लिया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर परेड के दौरान रूट बदलने वाले दो संगठनों को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही इन दोनों किसान संगठनों के खिलाफ जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज चुनावी राज्य असम (Assam) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) का दौरा करेंगे और इन राज्यों में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पीएम मोदी असम में जहां दो अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे और राज्य के राजमार्गो व प्रमुख जिलों की सड़कों के उन्नयन वाले ‘असोम माला’ योजना की शुरुआत करेंगे, वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में अधोसंरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
इस साल मार्च-अप्रैल में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पिछले एक पखवाड़े में प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का यह दूसरा दौरा होगा. पीएमओ के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली में राज्य के राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों के लिए समर्पित ‘असोम माला’ का शुभारंभ करेंगे और विश्वनाथ तथा चराइदेव में 1100 करोड़ रुपये की लागत से 500 बिस्तरों की क्षमता वाले दो मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे. इनमें एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी.






Leave a Reply