BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार पुलिस को मिलेंगे बुलेटप्रूफ जैकेट, थानों के लिए खरीदी जाएंगी नई गाड़‍ियां, मिलेंगी 302 मोटरसाइकिलें

बिहार पुलिस को तकनीकी उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके लिए बुलेटप्रूफ जैकेट (Bullet proof Jacket), बैलिस्टीक चश्मे (Ballistic specs), टैक्टीकल लाइट (Tactical Light) आदि की खरीद की जानी है। इसके अलावा 33 करोड़ रुपये से नए वाहन (News Vehicles For Bihar Police) भी खरीदे जाएंगे। वाहन खरीद के लिए राशि की स्वीकृति सरकार (Bihar Government) से मिल गई है, जबकि उपकरणों की खरीद के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarter) ने टेंडर (Tender) जारी किया है।

बिहार पुलिस को मिलेंगे 379 लाइट मोटर व्‍हीकल

गृह विभाग ने जिला पुलिस और इकाइयों के लिए वर्ष 2019-20 में रद्दीकरण के विरुद्ध नए वाहनों की खरीद की स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत करीब 30.32 करोड़ की लागत से 379 लाइट मोटर व्हीकल और 2.71 करोड़ की लागत से 302 मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।

पुलिस मुख्‍यालय की ओर से इन चीजों की होनी है खरीद

पुलिस मुख्यालय की ओर से 24 बुलेटप्रूफ जैकेट, 12 बैलिस्टिक गॉगल्स, 25 ट्राई लोअर हैंड गार्ड, 25 फ्लैश लाइट और ग्रीन लेजर साइट, एक दर्जन अंदर बैरेल टैक्टीकल लाइट समेत टैक्टीकल कैमरे आदि की खरीद की जानी है।

जिला पुलिस को मिलेगी ड्रैगन लाइट

पुलिस मुख्यालय की ओर से जिला पुलिस को ड्रैगन लाइट समेत अन्य उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए 6.88 करोड़ की राशि से उपकरणों की खरीद की जानी है। इसमें 250 एलईडी लाइट, 100 हैंड हेल्ड सेट, 28 ध्वनि मापक यंत्र आदि उपकरण शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.