- किसान नेताओं ने दावा है कि ITO पर पुलिस की फा’यरिंग के दौरान उत्तराखंड निवासी नवनीत नाम के श’ख्स की मौ’त हो गई है. अभी तक पुलिस की इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौ’त हुई है.
- 15:20(IST)दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि एनएच 44, जीटीके रोड, आउटर रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज, जीटी रोड, आईएसबीटी रिंग रोड, विकास मार्ग, आईटीओ, एनएच 24, निजामुद्दीन खट्टा, नोएडा लिंक रोड, पीरागढ़ी और आउटर दिल्ली, पूर्व और पश्चिम दिल्ली सीमा क्षेत्रों से बचें.
- 15:17(IST)ट्रैफिक मूवमेंट R/A शंकर रोड से तालकटोरा रोड और मिंटो रोड तक बंद है. दिल्ली यातायात पुलिस ने मोटर चालकों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी है.
- 15:15(IST)कापसहेड़ा चौक से बिजवासन रोड तक ट्रैफिक की आवाजाही बंद है. कापसहेड़ा बॉर्डर और समालखा टी पॉइंट से डायवर्जन दिया गया है. द्वारका मोड़ से उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन तक ट्रैफिक की आवाजाही बंद है. द्वारका मोड से डायवर्जन दिया गया है: दिल्ली यातायात पुलिस
- 15:06(IST)दिल्ली के नार्थ जिले की तरफ इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने के लोगों को एसएमएस मिले हैं हालांकि आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने अब तक नहीं की है.
- 15:06(IST)दिल्ली: प्रदर्श’नकारियों में से एक ने लाल किले पर एक गुंबद के ऊपर झंडे लगा दिए.
- 15:04(IST)राकेश टिकैत ने कहा कि हम उन लोगों को जानते हैं जो अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी पहचान की गई है. ये राजनीति दलों के लोग हैं जो आंदोलन को भ’ड़काने की कोशिश कर रहे हैं.







Leave a Reply