Breaking NewsNational

Paytm का तोहफा! अब वॉलेट, UPI या Raupay कार्ड से पेमेंट लें दुकानदार, नहीं देना होगा कोई चार्ज

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े पेमेंट गेटवे कंपनी में से एक पेटीएम ने छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को एक खास तोहफा दिया है. इसके बाद अब दुकानदार पेटीएम वॉलेट, UPI Apps और Rupay Cards से बिना किसी शुल्क पर अनलिमिटेड पेमेंट कर सकेंगे. पेमेंट लेने के लिए इन दुकानदारों और व्यापारियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. कंपनी अब बिना किसी शुल्क के मर्चेंट पार्टनर्स को पेटीएम वॉलेट, यूपीआई ऐप्स और रुपे कार्ड्स से पेमेंट स्वीकर करने की अनुमति बीते गुरुवार से दे दी है.

दरअसल, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम स्तर के उद्योगों (MSME) को मर्चेंट ट्रांजैक्शन रेट महंगा पड़ रहा था. इसी को देखते हुए पेटीएम ने बैंकों व अन्य चार्जेज द्वारा सालाना मर्चेंट डिस्काउंट रेट में 600 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगा. बता दें कि कुछ समय पहले ही पेटीएम ने मर्चेंट ट्रांजैक्शन यानी व्यापारिक लेन-देन पर किसी भी तरह का कोई भी चार्ज नहीं वसूलने का ऐलान किया था. इसे अब लागू भी कर दिया गया है.

करीब पौने दो करोड़ दुकानदारों और व्यापारियों को होगा फायदा
पेटीएम ने जानकारी दी है कि उसके इस फैसले से सीधे तौर पर करीब 1.7 करोड़ दुकानदारों व छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकेगा. अब वे अपने ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करने के लिए पेटीएम ऑल-इन-वन क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम ऑल-इन-वन एंड्रॉयड पीओएस का उपयोग करते हैं. बता दें कि पेटीएम देश की सबसे बड़ी पेमेंट गेटव व साल्युशंस कंपनियों में से एक है. कंपनी के पास बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद हैं.

सीधे बैंक अकाउंट में भी पेमेंट ले सकते हैं दुकानदार
पेटीएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कुमार आदित्य ने कहा कि हमारा मानना है कि इन चार्जेज को माफ करने से सभी एमएसएमई को लाभ होगा. यह कदम व्यापारियों को डिजिटल भुगतान के लिए भी प्रोत्साहित करेगा. इससे डिजिटल इंडिया मिशन को भी मजबूती मिल सकेगी. व्यापारियों को यह चुनने का भी विकल्प होगा कि वो सीधे अपने बैंक अकाउंट या पेटीएम वॉलेट में पेमेंट प्राप्त करना चाहते हैं. कंपनी पेटीएम वॉलेट, यूपीआई, रुपे, एनईएफटी और आरटीजीएस सहित अन्य सभी तरीकों से पेमेंट स्वीकृति को बढ़ावा दे रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.