Breaking NewsDELHIInternational

जो बाइडन और कमला हैरिस को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- साथ काम करने का हूं उत्सुक

 जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस (Kamala Harris) ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी अमेरिका (America) के नए राष्ट्रपति को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका की साझेदारी को बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक होने की बात कही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो ​बाइडन को बधाई देते हुए कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने वाले जो बाइडन को शुभकामनाएं. भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं. पीएम मोदी ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की नई टीम को मैं एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एकजुट हैं.


पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति के साथ काम करके भारत और अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाई देने के लिए संकल्पित हूं.’ प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मूल की कमला हैरिस के अमेरिकी उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर भी शुभकामनाएं दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक अवसर है. भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए और उसके साथ बातचीत करने की आशा करता हूं. भारत-अमरीका साझेदारी हमारे लिए लाभदायक है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.