BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष की ह’त्या के वि’रोध में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सरकारी नौकरी देने और ह’त्यारों की गि’रफ्तारी की मांग

मुजफ्फरपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला. ये कैंडल मार्च भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष व जिम संचालक रानोजीत जॉन को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला गया था. कैंडल मार्च के जरिए शहर के युवाओं ने अपराधियों की गि’रफ्तारी की मांग की. आपको बता दें कि मुज़फ़्फ़रपुर में बीते दिनों भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष व जिम संचालक रानोजीत जॉन की ह’त्या कर दी गई थी.

ह’त्या का कारण आपसी वि’वाद बताया गया था. इस घट’ना के बाद से युवाओं में काफी आक्रोश है. सभी युवा अप’राधियों की गि’रफ्तारी के लिए आंदोलन कर रहे हैं. इसलिए शहर के खुदीराम बोस स्मारक स्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर कैंडल मार्च निकाल कर ह’त्या के खि’लाफ गु’स्से का इजहार किया और पुलिस से ह’त्यारे को गि’रफ्तार करने की मांग की.

वही कैंडल मार्च निकाल रहे एक सदस्य ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान एक घोषणा की थी कि दलित की किसी भी जगह हत्या की जाती है तो उसके परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है ना ही किसी प्रकार की कोई मुआवजे की राशि दी गई है. हम लोग चाहते हैं सरकार जल्द से जल्द उनके परिवार को कुछ मुआवजा और सरकारी नौकरी दे साथ ही अन्य आ’रोपियों की भी गिर’फ्तारी की जाए

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.