Breaking NewsInternational

Joe Biden अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने, Kamala Harris ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

बाइडन (Joe Biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं. वहीं, कमला हैरिस (Kamala Harris) ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. बतौर राष्ट्रपति अपने पहले भाषण में Joe Biden ने कहा कि ये अमेरिका का दिन है. ये लोकतंत्र की जीत है और जश्न मनाने का समय है. उन्होंने कहा कि नया इतिहास बन रहा है. राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई है. बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले जो बाइडन (Joe Biden) ने ट्वीट कर कहा कि यह ‘अमेरिका के लिए नया दिन है.’ 

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमने जिंदगी में बहुत सारी चुनौतियां देखी है. अमेरिका में सबको सम्मान मिलेगा. अमेरिका की सेना सशक्त है, हर चुनौती के लिए तैयार है. मैं अमेरिका के सभी लोगों का राष्ट्रपति हूं. मैं उनका भी राष्ट्रपति हूं जिन्होंने मुझे वोट नहीं दिया. मैं सबकी तरक्की और सबकी रक्षा के लिए हूं. 

वहीं, कमला हैरिस (56) ने पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचा है.

उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने पद की शपथ दिलाई. सोटोमेयर ने बाइडन को 2013 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.