Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Hardik Pandya Father D’eath: दिल का दौ’रा पड़ने से हार्दिक पांड्या के पिता का नि’धन, Krunal Pandya ने छोड़ा टूर्नामेंट

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (#HardikPandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने अपने पिता को खो दिया है. शनिवार की सुबह दिल का दौ’रा पड़ने से उनका नि’धन हो गया है.

टूर्नामेंट छोड़कर क्रुणाल लौटे घर

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बरोदा की ओर से खेल रहे क्रुणाल पांड्या बायो बबल छोड़कर अपने घर वापस लौट गए हैं. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ शिशिर हट्टंगडी ने बताया, ‘क्रुणाल पंड्या ने टीम का बायो बबल छोड़ दिया है. यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़े दुख का समय है. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता के नि’धन पर शो’क में है.’ 

कृणाल ने उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में 76 रन बनाये और तीन मैचों में चार विकेट भी ले चुके हैं.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया, ‘पहली बार अंकल से मोतीबाग में मुलाकात हुई थी. वह हमेशा चाहते थे कि उनके बेटे अच्छा क्रिकेट खेलें. आपको और आपके परिवार को मेरी संवेदना. ईश्वर इस संकट के समय से निकलने की शक्ति दे’.

बता दें कि हार्दिक (Hardik Pandya) और क्रुणाल (Krunal Pandya) दोनों ही अपनी सफलता के लिए अपने पिता को श्रेय देते आए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि उनके पिता का उनके क्रिकेटर बनने में अहम योगदान है. 

आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद उनके पिता ने अपने बेटों को क्रिकेट की ट्रेंनिग दिलाई. ये दोनों खिलाड़ी अपने पिता के बेहद करीब थे और सोशल मीडिया उनके लिए पोस्ट करते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.