BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

बिहार पुलिस का बे’शर्म मुंशी! मुजफ्फरपुर में थाने में घू’स लेने के आ’रोप में तीसरी बार स’स्पेंड

बिहार पुलिस का बेश’र्म मुंशी! मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने पर रिश्वत लेने के आ’रोप में मुंशी बीके सिंह को आईजी गणेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। कुछ वर्षों के कार्यकाल में मुंशी बीके सिंह तीन बार नि’लंबित हो चुके हैं। 

सबसे पहले कुढ़नी थाने में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। वहां से नि’लंबित किए गए थे। फिर कुछ माह बाद नगर थाना में इनकी तैनाती हुई। करीब छह माह कार्य करने के बाद फिर से रि’श्वत लेने के आ’रोप में निलंबित हुए। कुछ दिनों से ब्रह्मपुरा में मुंशी के पद पर तैनात थे। लघु सिंचाई विभाग के लिपिक सुनील कुमार की बाइक जूरनछपरा से चो’री हुई थी। 

उन्होंने एफआईआर कराने के लिए आवेदन दिया। एक सप्ताह तक उन्हें थाने पर मुंशी ने दौड़ाया। किसी तरह एफआईआर दर्ज हुई। पी’ड़ित जब नकल लेने पहुंचे तो एक हजार रुपये ऐंठ लिए। लिपिक ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर बयां की। मामला आईजी तक पहुंचा। उन्होंने पीड़ि’त को बुलाकर पूछताछ की। मामला स’त्य पाए जाने पर मुंशी को नि’लंबित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.