BIHARBreaking NewsSTATE

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का ऐलान, बिहार के हर शहरी निकाय में बनेगा सम्राट अशोक भवन

बिहार के सभी निकायों में सम्राट अशोक भवन का निर्माण होना है। जहां जमीन नहीं मिली है, वहां तत्काल जमीन की व्यवस्था की जाए। जमीन मिलते ही विभाग निर्माण के लिए धनराशि दे देगा। यह निर्देश बुधवार को अधिवेशन भवन में भागलपुर और दरभंगा प्रमंडल के शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद दिए। 

उन्होंने कहा कि यदि देरी के चलते योजनाओं की लागत बढ़ी तो दोषी अफसरों की खैर नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शहरी निकायों में नालों की समय पर उड़ाही सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दिनों में जलजमाव की स्थिति पैदा न हो। प्रमंडलों में तैनात किए गए नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई, नाला उड़ाही, स्ट्रीट लाइटों सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखें। इस बारे में जनप्रतिनिधियों से भी समन्वय बनाएं। बैठक में विभिन्न शहरों से आए प्रतिनिधियों ने स्ट्रीट लाइटों की खराबी का मुद्दा उठाया

 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 13 जनवरी को स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली ईईएसएल कंपनी के आला अधिकारियों संग अलग से बैठक कर समीक्षा करेंगे। स्मार्ट सिटी से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने विभाग के प्रधान सचिव को जल्द चारों स्मार्ट सिटी की बैठक कर समीक्षा के निर्देश दिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.