Breaking NewsNational

भारत रत्न देने की बात पर नीतीश का तं’ज, कहा- जब उनकी सरकार थी तब क्यों नहीं उठी बात

पटना. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा सोनिया गांधी और मायावती (Mayawati) को भारत रत्न दिए जाने को लेकर एक दिन पहले किए गए ट्वीट के बाद सियासत शुरू हो गइ है. हरीश रावत की इस मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर कहा कि उन लोगों के पास तो पहले ही सरकार थी. आज मांग कर रहे है. पहले ही दिलवा देते. उन्होंने यह बात बुधवार को पटना में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह बात उस ट्वीट के जवाब में सामने आई है जो कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को किया था. हरीश रावत ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की थी. रावत का कहना था कि सोनिया गांधी को आज भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है जबकि मायावती ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक विश्वास का संचार किया है. ऐसे में दोनों को इस साल भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर परोक्ष रूप से हमला किया है. हरीश रावत की ओर से की गई भारत रत्न की मांग को एक तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से खारिज कर दिया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि उन लोगों के पास पहले सरकार थी. आज मांग कर रहे है. पहले ही दिलवा देते.

गौरतलब है कि हरीश रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा था, “आदरणीय सोनिया गांधी व सम्मानित बहन मायावती  दोनों प्रखर राजनैतिक व्यक्तित्व हैं. आप उनकी राजनीति से सहमत और असहमत हो सकते है. मगर इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते है कि सोनिया गांधी ने भारतीय महिला की गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मांदंडों को एक नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है. आज उन्हें भारत की नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है. मायावती ने वर्षों से पीडि़त-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है. भारत सरकार को चाहिए कि इन दोनों व्यक्तित्वों को इस वर्ष का भारत रत्न देकर अलंकृत करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.