BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : ठंड से बचाव को लेकर गायघाट में BDO ने बांटे कंबल

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। शनिवार को डीएम डां चन्द्रशेखर सिंह के निदेशानुसार कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को पंचायतों में घुम-घुम कर गरीब असहायों को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इसी के क्रम में गायघाट के बरूआरी में बीडीओ ने गरीब, असहाय, वृद्ध महिला एवं पुरूषों के बीच कंबल वितरण किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि पंचायतों में घुम-घुम कर कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखण्डों में असहाय लोगों के बीच वितरण के लिए काफी संख्या में प्रशासन के द्वारा कंबल खरीदा गया है। बीडीओ ने बताया कि पंचायतों में प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा उपायुक्त के निदेशानुसार गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.