BREAKING : गायघाट में नये थाना भवन के वावजूद जर्जर थाना भवन में बैठकर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे पुलिसकर्मी’
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट | प्रखंड क्षेत्र की सुरक्षा की जवाबदारी निभाने वाला पुलिस महकमा स्वयं जान हथेली पर रखकर जर्जर थाना भवन में ड्यूटी करने मजबूर है। थाना भवन वर्षों पुराना होने से जगह-जगह से जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। चटकते बीम और गिरता छत का प्लास्टर व थाने की सिरिसता में फटे दीवार थाने में कहीं भी दिख जाएगी।
मजबूर पुलिस कर्मी और अधिकारी ऐसे जर्जर भवन के नीचे बैठकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा और प्रकरणों की लिखापढ़ी आदि करते नजर आते हैं। उक्त भवन इतना अधिक जर्जर हो चुका है कि जहां तहां से दीवार पर दरार पड़ गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार का कहना है कि नये भवन बनकर तैयार हो चुकी है। इसके लिए कुछ ठीकेदार द्वारा मनमानी तरीके से उक्त भवन का कार्य किया गया। जिसमें काफ़ी अनियमितता हैं। इसके लिए फिलहाल उद्घाटन नहीं की गई है।
मालखाना में जगह की है कमी
- मालखाना में जगह की कमी है। लिहाजा विभिन्न कांडो में जब्त करीब एक सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। जिन्हें जंग लील रहा है। जगह के अभाव में जप्त वाहन थाना परिसर में पड़ा सड़ रहा है। थाना में डंप पड़े वाहनों की नीलामी की सख्त आवश्यकता है।








Leave a Reply