सोमवार शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जाएगा. जिसके लिए नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को सरकार बनाने का दावा पेश किया. इनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, आरसीपी सिंह और वशिष्ठ नारायण मौजूद रहे.
16 नवंबर को नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन डिप्टी सीएम कौन होगा इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. बगैर सुशील मोदी नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे थे. जहां पर दावा पेश करने के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ समय में ही डिप्टी सीएम के नाम पर फैसला हो जाएगा.
उधर सुशील मोदी को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे. जहां पर देवेंद्र फडणवीस,भूपेंद्र यादव के साथ लंबी बातचीत हुई. इसके बाद देवेन्द्र फडणवीस और भूपेन्द्र यादव बैठक बाद नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंच गए हैं. जो नीतीश कुमार को बीजेपी की राय से अवगत कराने का काम करेंगे .
नीतीश कुमार के साथ सुशील मोदी का ना होना कई तरह से सवालों को खड़ा करता है. हालांकि बीजेपी विधायक दल की बैठक में सुशील मोदी विधानमंडल दल का नेता चुन लिए गए हैं. जबकि बीजेपी विधायक दल के नेता तारकिशोर प्रसाद चुने गए है. कटिहार सदर से विधायक हैं तारकेश्वर प्रसाद. वहीं रेणु देवी विधायक दल का उपनेता चुनी गयी है.
राजभवन में सुशील मोदी का ना होना, और उनके साथ अलग से स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक करना ये सारी चीजें कई तरह से सवाल का जन्म देती है. क्या इसबार सुशील मोदी डिप्टी सीएम नहीं होंगे. या फिर किसी और नाम पर बीजेपी ने मुहर लगा दी है. जिसपर सुशील मोदी को राजी करने की कोशिश की जा रही




Leave a Reply