BIHARBreaking NewsSTATE

क्या एक बार फिर डिप्टी सीएम के पद पर विराजमान रहेंगे सुशील मोदी? आज हो जाएगा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद एनडीए में माथापच्ची अब शुरू हो गयी है. इसी को लेकर आज एनडीए की बैठक बुलाई गयी है. बिहार के लिए मुख्यमंत्री के लिए तो नीतीश कुमार का नाम तय है लेकिन विधायक दल और डिप्टी सीएम की कुर्सी किसको मिलेगी, यह अब तक तय नहीं हो पाया है.

सूत्रों की मानें तो बैठक में एक बार फिर डिप्टी सीएम के लिए सुशील मोदी को ही भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार डिप्टी सीएम पद के लिए कोई नया चेहरा सामने आ सकता है. कयास तो यह भी लगाये जा रहे थे कि डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी के पूर्व दलित नेता कामेश्वर चौपाल को चुना जाएगा, लेकिन इस बात को अभी हामी नहीं मिली है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.