Breaking NewsInternational

पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनी दिवाली, कराची के मंदिर में दिखा कुछ ऐसा नजारा

देश में शनिवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. दिवाली के मौके पर लोगों ने घरों में दीप जलाएं और अपने घरों को रंगीन रोशनी से रोशन किया. दिवाली का त्योहार भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी मनाया गया.पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने दीपावली का पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया. पाकिस्तान के कराची मं हिंदू समुदाय के लोगों ने पूरे जोश के साथ दिवाली मनाई और दीत जलाए.इस खास मौके पर कराची के स्वामी नारायण मंदिर को रंगी रोशनी से सजाया गया था. यहां पर रंगीन लाइट और रंगोली की सजावट की गई थी. इस मौके पर स्वामी नारायण मंदिर में खासी भीड़ उमड़ी और हर किसी ने मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया.

दिवाली के खास मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी हिंदू नागरिकों को हैप्पी दिवाली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.