BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार इन्हें बनाया है अपना उम्मीदवार, जानें…

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने आज जिन 35 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट के उम्मीदवार भी हैं। कुढ़नी भारतीय जनता पार्टी की सिटिंग सीट है। इसलिए पार्टी ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने का फैसला करते हुए वर्तमान विधायक केदार गुप्ता को ही यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इसको लेकर जिच न हुअा हो। सूत्राें का कहना है कि सिटिंग सीट होने के बाद भी कुढ़नी के लिए फैसला लिए जाने से पहले गहन विमर्श का दौर चला। खासकर पार्टी नेतृत्व जब मुजफ़्फरपुर की नगर विधानसभा सीट पर बदलाव के बारे में विचार कर रहा था तो उस संदर्भ में यहां को भी जोड़कर देखा जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि यदि नगर में कोई बदलाव किया जाता है तो कुढ़नी में भी बदलाव होगा ही। इसके लिए कई थ्योरी पर विचार भी हुआ लेकिन, पार्टी से अपने सिटिंग उम्मीदवार के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया। इस तरह केदार गुप्ता भाजपा और एनडीए के उम्मीदवार इस चुनाव में होंगे।

कुढऩी में 141317 पुरुष मतदाता हैं। यहां 122195 महिलाएं व 05 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। पिछले चुनाव यानी वर्ष 2015 में केदार प्रसाद गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में 72877 मत हासिल किए थे। उन्होंने जदयू के मनोज कुशवाहा को हराया। वर्ष 2010 में जदयू के मनोज कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने लोजपा के विजेंद्र चौधरी को हराया था। इससे भी पहले 2005 में जदयू के ही मनोज कुशवाहा विजयी रहे थे। उस समय उन्होंने राजद के अजय निषाद को हराया था। कुढनी सीट पर भी कभी कांग्रेस का राज हुआ करता था। लेकिन, राज्य में राजनीतिक बदलाव का असर यहां रहा। राजद के समय राजद तो भाजपा-जदयू गठबंधन के समय यहां पर जदयू के विधायक रहे। इस सीट पर जीतने वाले विधायक लगातार मंत्री भी रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा जदयू से अलग होकर चुनाव लड़ी व जीत दर्ज की थी।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.