BIHARBreaking NewsSTATE

#BreakingNews: रघुवंश प्रसाद सिंह का नि’धन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

PATNA: इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी के पूर्व नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का नि’धन हो गया है. कई दिनों से बीमा’र चल रहे रघुवंश बाबू को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. रघुवंश बाबू के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शो’क की लहर है. कई बड़े नेताओं ने उनके निध’न पर ‘शोक व्यक्त किया है.

रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. कोरोना से जंग जीतने के बाद वह घर लौटे थे. फिर रघुवंश बाबू निमोनिया के शिकार हो गए. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज कराया जा रहा था. सुबह ही खबर सामने आई थी.

रघुवंश बाबू की ताबीयत ज्यादा ख़राब होने के बाद एम्स के आईसीयू में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. जिसके बाद ये खबर सामने आई कि उनका निधन हो गया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.