Breaking NewsNational

कोरोना मरीजों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जारी किया 15 प्‍वाइंट प्रोटोकॉल, योग करने और च्‍यवनप्राश खाने की सलाह

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई है. वहीं संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गया है. हालांकि इस बीच राहत की एक बात यह है कि कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से अब तक 36, 24, 196 लोग उबर चुके हैं. देश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 77.77 फीसदी है. हालांकि ऐसा देखा गया है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी दूसरी समस्याएं (Post COVID Complications) आने लगती हैं. इस कारण कई बार लोगों को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है.
ऐसे में इस संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों और कोरोना से ठीक हो चुके अन्‍य लोगों के लिए प्रोटोकॉल सलाह जारी की है. इसमें योगासन से लेकर काढ़ा पीने और च्‍यवनप्राश खाने तक की सलाह दी गई है. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों से भी आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि वायरल बीमारी से पीड़ित मरीजों को बिस्तर देने इनकार नहीं किया जाए और उनकी उचित देखभाल हो.

स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह-
1- कहा गया है कि मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

2- पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीएं.
3- आयुष मंत्रालय के द्वारा बताई गई इम्‍युनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का भी सेवन करें.
4- घर पर या ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही शुरू करें.
5- पर्याप्त नींद ले और आराम करें.
6- योग करें. रोजाना योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें.

7- डॉक्टर द्वारा सुझाये ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें.
8- मार्निंग और इवनिंग वाक करें।
9- आसानी से पचने वाली डाइट लें.
10- स्मोकिंग और एल्कोहल से दूरी बनाएं.
11. कहा गया है कि रोजाना सुबह गर्म दूध या पानी के साथ एक चम्‍मच च्‍यवनप्राश खाएं.
12. रोजाना सुबह और शाम को गर्म दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी डालकर पीयें.
13. हल्‍दी और नमक के पानी से गरारा करें.
14. हल्‍के गर्म पानी के साथ 1 से 3 ग्राम मुलेठी पाउडर रोजाना लें.
15. सामुदायिक तौर पर योग सेशन में हिस्‍सा लें.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.