Breaking NewsDELHI

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, कोरोना योद्धाओं को किया नमन

भारत आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। समारोह स्थल पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

74th Independence Day Celebration Live Updates:

कोरोना के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि देश विशेष हालात से गुजर रहा है। इस बार हमारे लिए संकल्प करना बहुत आवश्यक।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए लोगों का लाल किले पर पहुंचना शुरू हो गया गै। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और सीडीएस बिपिन रावत समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा पहराया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा, ‘भारत को आत्मनिर्भर बनने पर हमें इसके वास्तविक अर्थों में स्वतंत्रता मिलेगी। इसलिए आज हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।’

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए लाल किला परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

कोरोना को देखते हुए इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.