Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

‘बिग-बॉस 14’ के सेट से सामने आई सलमान खान की पहली फोटो, हो रही है वायरल, आप भी देखें

मुंबईः बिग-बॉस का 13वां (Bigg Boss 13) सीजन अब तक का सबसे हिट और सबसे लंबा सीजन साबित हुआ था और अब मेकर्स ने जोरों-शोरों से ‘बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14)’ की तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में यह खबर आई थी कि बिग बॉस के आगामी सीजन के प्रोमो के की शूटिंग करने के लिए कोरोनोवायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच सलमान खान (Salman Khan) पनवेल से मुंबई वापस आए थे. उन्हें सोमवार रात अपने सफेद रेंज रोवर में महबूब स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया था और अब बीबी 14 के सेट से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है.
डिजाइनर एशले रेबेलो ने सलमान खान की एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्टर का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. क्योंकि एशले रेबेलो ने उनके पीछे की तरफ से ली गई फोटो शेयर की है. फोटो में सलमान खान एक कुर्सी पर बैठे हुए एक स्टाइलिश काले रंग की जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एशले रेबेलो ने कैप्शन में लिखा है- ‘आगे क्या आने वाला है? कोई अनुमान लगा सकता है क्या? शायद ये बिग-बॉस 14 हो.’


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बिग बॉस 14 का प्रोमो 15 अगस्त के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है. वहीं शो के सितंबर में शुरू होने की बात कही जा रही है और रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान इस सीजन में अपने पनवेल फार्महाउस से एक अलग टीम के साथ शूटिंग कर सकते हैं.

वहीं बिग बॉस के दर्शकों को शो का बेसब्री से इंतजार है. बिग बॉस का 13वां सीजन काफी हिट रहा था, ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे. कहा जा रहा है कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच शो के फॉर्मेट में काफी चेंज देखने को मिलेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.