BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: जलजमाव से निजात दिलाने को नगर निगम फुल एक्शन में, क्लब रोड में हटाया गया अतिक्रमण…

मुजफ्फरपुर : अतिक्रमण कर नाले का बहाव बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद के नेतृत्व में निगम की टीम क्लब रोड पहुंचकर नाला पर बने सभी तरह के अतिक्रमणों को हटा दिया। लोगों ने कहीं नाला में मिट्टी भर रास्ता बना लिया था तो किसी ने नाले के ऊपर दुकान एवं मकान का चबूतरा बना लिया था। किसी ने सड़क एवं नाला के बीच मिट्टी भरकर ऊंचा कर दिया था। निगम ने पूरी सख्ती बरतते हुए सभी तरह के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।क्लब रोड, मिठनपुरा, रज्जू साल लेन, चर्च रोड, चैपमैन स्कूल रोड, मिस्कॉट, जुब्बा सहनी पार्क में पिछले 20 दिनों से जलजमाव है। इन मोहल्लों में रहने वाले हजारों लोग गंदे पानी के बीच किसी तरह एक-एक दिन काट रहे है, इस उम्मीद में की जमा पानी निकला जाएगा।लेकिन पानी टंकी चौक से मिठनपुरा चौक तक कई स्थानों पर नाला को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों ने जाम कर दिया था। निगम की इस कार्रवाई से जमा पानी अब तेजी से निकलेगा।

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि जलजमाव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए निगम पूरी ताकत लगा रहा है। इसमें सफलता मिलेगी।वहीं बालूघाट अखाड़ाघाट, गोला बांध रोड, पंकज मार्केट रोज, पानी कल चौक, चर्च रोड चंदवारा एवं सिकंदरपुर मोहल्ले में जमा पानी निकालने को बड़ी संख्या में पंपिग सेट लगाए गए हैं। बीबी गंज में जमा पान अब धीरे-धीरे निकल रहा है। संजय सिनेमा रोड में जमा पानी निकालने को निगम प्रशासन दामोदरपुर नाला को खोलवाने की तैयारी में लग गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.