Breaking NewsUTTAR PRADESH

कर्नाटक के CM ने योगी आदित्यनाथ से मांगी अयोध्या में 2 एकड़ जमीन

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येडियुरप्‍पा (BS Yeddyurappa) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से अयोध्या (Ayodhya) में दो एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है ताकि वह कर्नाटक के जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वहां यात्री निवास बनवा सकें. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन करके राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी थी.
येडियुरप्‍पा (BS Yeddyurappa) ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है कि कर्नाटक से जाने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए आवास की व्यवस्था करने के लिए जगह की आवश्यकता है. राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम सफलता पूवर्क संपन्न होने पर योगी को शुभकामनाएं देते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में कर्नाटक से श्रद्धालु वहां जाएंगे.

येडियुरप्‍पा ने लिखा है, ‘कर्नाटक सरकार अयोध्या जाने वालों के लिए यात्री निवास बनाने की इच्छा रखती है. मैं आपसे इसके लिए अयोध्या में दो एकड़ जमीन देने का आग्रह करता हूं.’
राम मंदिर का संदेश हजारों सालों की परंपरा का संदेश- मोदी

भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि श्रीराम के नाम की तरह ही अयोध्या में बनने वाला भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि यहां निर्मित होने वाला राम मंदिर अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरणा देगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि भगवान श्रीराम का संदेश, राम मंदिर का संदेश, हमारी हजारों सालों की परंपरा का संदेश, कैसे पूरे विश्व तक निरंतर पहुंचे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.