BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की कवायद जारी है। इस क्रम में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में निजी अस्पतालों के प्रबंधकों, IMA के प्रतिनिधियों तथा ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।बैठक में IMA के प्रतिनिधियों तथा ड्रग्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामा’री से उत्पन्न संक’ट से निपटने के मद्देनजर प्रशासन को हर तरह से सहयोग करने की बात कही गई ।उनके द्वारा कहा गया कि संक’ट की इस घड़ी में हम सभी जिला प्रशासन के साथ हैं ।मालूम हो कि अत्यधिक संख्या में चिकसक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ।धीरे धीरे अब वे स्वस्थ हो अपने दायित्वों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं । सं’कट की इस घड़ी में बंद पड़े अस्पताल भी धीरे-धीरे खुल रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि निजी अस्पतालों में चि’कित्सा सेवाओं को शुरू की जाए। इमरजेंसी के साथ-साथ ओपीडी भी अपना कार्य करें ताकि आम -आवाम को चिकित्सा सुविधा मयस्सर हो सके । उन्हें परे’शानियों से रूबरू ना होना पड़े।

IMA के प्रतिनिधियों ने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बहुत हद तक शुरू कर दी गई हैं ।ओपीडी सेवा भी धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएंगी। कोरोना के गं’भीर रो’गियों का इलाज निजी अस्पतालों में हो इसके लिए इलाज हेतु निजी अस्पतालों में निर्धारित बेड आरक्षित किए जाएं ,इस बिंदु पर भी विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में आईएमए के द्वारा एक सप्ताह का समय मांगा गया है ।बेडों के आरक्षण को लेकर उनका कहना था कि अन्य रो’गियों के इलाज में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है लिहाजा पूरे अस्पताल को ही कोरोना अस्पताल के रूप में रखा जाए तो बेहतर होगा ।उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि सं’कट की इस घड़ी में हम प्रशासन के साथ हैं ।हमें एक सप्ताह का समय दिया जाए।ड्रग्स एसोसिएशन के द्वारा बताया गया कि कुछ दवाइयां जो म’हत्वपूर्ण है लोग उसकी खरीदारी आवश्यकता से अधिक कर रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह ने जिले वासियों से अपील की है कि आवश्यकता के अनुरूप ही इन दवाओं की खरीदारी करें । पैनिक होकर दवाओं को नहीं खरीदे। विटामिन सी या अन्य आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है ।ना तो उनके प्रोडक्शन में कोई दिक्कत है और ना ही उनके ट्रांसपोर्टेशन में कोई प्रॉब्लम है। सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता जिले में पर्याप्त है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.