BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर SKMCH में कोरोना से दूसरी मौ’त, दो मरीज भागे…

एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में एक और पॉजिटिव मरीज की शुक्रवार को मौ’त हो गई। उसे गुरुवार की रात गं’भीर हालत में भर्ती कराया गया था। 50 वर्षीय मृ’तक शहर के ही एक मोहल्ले का रहनेवाला था। वह शुगर की बीमा’री से भी पी’ड़ित था। अस्पताल प्रशासन ने सरकारी व्यवस्था के तहत एम्बुलेंस से श’व को सिकंदरपुर श्मशान घाट भेजा, जहां परिजनों ने दाह-सं’स्कार किया। इसकी पुष्टि एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने की है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वार्ड में छह नये पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें बैरिया की एक महिला व किशोर अस्पताल से फ’रार हो गए। अभी कोरोना वार्ड में 22 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। 18 संदिग्ध भी इलाजरत हैं। पॉजिटिव मरीजों को वार्ड 9 व 14 में भर्ती किया गया है, जबकि संदिग्धों को वार्ड एक व पांच में रखकर इलाज किया जा रहा है। अधीक्षक ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी 24 घंटे तैनात हैं। समय-समय पर सबकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

मालूम हो कि एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड शुरू होने के नौवें दिन पहले संक्रमित मरीज की मौत का मामला बीते मंगलवार को सामने आया था। मृत मरीज गोरौल के एक पूर्व सीओ के करीबी रिश्तेदार थे। वह मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले थे।

अबतक जिले के 11 मरीजों की हो चुकी मौ’त

अबतक जिले के 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौ’त हो चुकी है। इसमें छह की मौ’त पटना में हुई है, जबकि पांच मरीजों की मौ’त मुजफ्फरपुर में हुई है। पटना में म’रने वाले मरीज मुजफ्फरपुर से रेफर नहीं हुए थे। वे दूसरे जगह से रेफर होकर आए थे। जिले में कटरा और सकरा में भी एक-एक मरीज की मौ’त कोरोना से हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.