जिले के सराय थाना क्षेत्र के सूरज चौक के समीप सराय बाजार में स्थित फिनो बैंक से मंगलवार की सुबह बैखौ’फ अप’राधियों ने चार लाख रुपये लूट लिए। फिनो बैंक की सराय ब्रांच में वा’रदात सुबह करीब 11 बजे हुई। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घ’टना को अंजा’म दिया और फ’रार हो गए। लू’ट के दौरान अपराधियों ने करीब चार राउंड फा’यरिंग भी की।
गो’ली चलने की आवाज सुन इधर-उधर भागने लगे लोग
गोली चलने की आवाज सुन इलाके में दह’शत मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों के घटनास्थल से भागने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिनो बैंक में लूट की सूचना मिलने पर सराय थाना क्षेत्र की पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कई थानों की पुलिस को किया गया अल’र्ट
हाजीपुर सदर के एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लु’टेरों की गिर’फ्तारी के लिए नाकेबंदी कर पुलिस सघन छापेमा’री’ कर रही है। बैंक औऱ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक एक बाइक से तीन नकाबपोश बद’माश फिनो बैंक की सराय शाखा के अंदर खुस गए। इस दौरान जहां-जहां कैश रखा था वहां पहुंचकर लू’टपाट करने लगे। जब कर्मियों ने विरोध किया तो हवाई फाय’रिंग कर दी। जिस वक्त घ’टना हुई उस समय बैंक के अंदर ग्राहक भी मौजूद थे। गनीमत रही कि लुटेरों ने किसी को नु’कसान नहीं पहुंचाया।



Leave a Reply