Breaking NewsCRIMEUTTAR PRADESH

#UP: मेथी की सब्जी समझकर खाई गांजे की सब्जी, परिवार के छह लोगों की हालत बि’गड़ी, सब्जी भेजने वाला गि’रफ्तार…

यूपी के कन्नौज जिले में सब्जी बेचने वाले युवक की हरकत से एक ही परिवार के छह लोग की जिंदगी दांव पर लग गई। सूखी मेथी बताकर उसने युवक को गांजा दे दिया। घर जाने के बाद भाभी गांजे की सब्जी बना डाली। जिसे खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बि’गड़ गई।

पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सब्जी बेचने वाले व्यक्ति को हि’रासत में ले लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में शनिवार को एक सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने गांव में रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दे दिया।

उसने कहा कि उसके पिता ने सूखी मेथी मंगाई थी। घर जाकर नितेश ने भाभी पिंकी को गांजा दे दिया। शाम करीब चार बजे पिंकी ने गांजे को सूखी मेथी समझ कर बना दिया। करीब पांच बजे ओम प्रकाश, बेटे नितेश, मनोज, कमलेश, पिंकी और आरती ने सब्जी खा ली।

थोड़ी देर बा सभी लोगों की हा’लत बिग’ड़ गई और बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कड़ाई में रखी बनी हुई सब्जी के अलावा घर में रखी सूखे गांजे को सुरक्षित रख लिया।

इसके बाद सब्जी बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजाक में उसने सूखा गांजा दे दिया था। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी के खि’लाफ का’र्रवाई की जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.