BIHARBreaking NewsSTATE

रुन्नीसैदपुर: उत्तरी पंचायत के मुखिया पुत्र डीलर का जनवितरण दुकान एसडीओ ने किया सील, वितरण में ग’ड़बड़ी पाए जाने पर डीलर का होगा लाइसेन्स रद्द…

रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया पुत्र डीलर का जनवितरण दुकान एसडीओ ने किया सील।

वितरण में गरबरी पाए जाने पर डीलर का होगा लाइसेन्स रद्द।

रुन्नीसैदपुर;-प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत मिलने राशन वितरण में बार बार मिल रही शिकायत को लेकर सदर एसडीओ कुमार गौरव ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के चार जनवितरण प्रणाली विक्रेता के दुकानों का जांच किया। जिसमें रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत की मुखिया संज्ञान देवी के पुत्र आलोक कुमार के दुकानों की जांच किया। जिनमे काफी अनियमितता को देखते हुए तत्काल दुकान को सील करने का निर्देश एसडीओ सदर श्री कुमार ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश कुमार को दिया। वही देवनाबुज़ुर्ग पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता शंकर चौधरी,अशोक कुमार व रामनाथ साह के दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया।

जिस दौरान लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंश का ध्यान रखते हुए वितरण करने को कहा। एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि यदि किसी भी डीलरों के द्वारा ससमय उपभोक्ताओं को राशन वितरण करे। माप तौल में कमी,निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने वाले डीलरों का होगा लाइसेन्स रद्द। साथ ही कालाबाजारी करने वाले डीलरों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर जांच में सही पाए जाने वाले डीलरों के विरुद्ध होगी प्राथमिकी दर्ज। मौके पर बीडीओ धनजंय कुमार, सीओ अश्वनी कुमार सिंह, एमओ रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह स्थानीय पंचायत सचिब मैथुर राम, सहित कई कर्मी मौजूद थे।

संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.