BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि…

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए

बोकारो : धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की 120वीं पुण्यतिथि पर नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त श्री मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता समेत वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर वीर पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का स्वतंत्रता प्राप्ति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। जिन मूल्यों और आदर्शों को निर्धारित किया उन्हें संजोए रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना जिस प्रकार इनका लक्ष्य रहा हम उसे आगे बढ़ाएं। भगवान बिरसा मुंडा के साहस एवं समर्पण की गाथा को धरोहर की तरह संजोए रखें।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने कहा कि बहुत की कम समय मे भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा दी। उनके नैतिक मूल्यों को आदर्श बनाएं। उनके मार्ग पर चलें और राज्य को बहुत आगे ले जाएं। माल्यर्पण के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री मोतीलाल हेम्ब्रम, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री प्रभास दत्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

संवाद सूत्र : नितेश वर्मा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.