SBI का जोनल ऑफिस शिफ्टिंग रुका, पदाधिकारीयों ने विधायक को कहा धन्यवाद ॥
बोकारो : एसबीआई जोनल ऑफिस धनबाद मे रहेगा कहीं और शिफ्ट नहीं होगा। इसके लिए बोकारो SBI शाखा के पदाधिकारियों ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण से मुलाकात कर विधायक द्वारा किए गए प्रयासों के लिए मेरा आभार जताया।
बता दे की एसबीआइ ने 1 जून, 2020 से धनबाद जोनल ऑफिस को बंद कर देवघर शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय का यहां के व्यवसायी और जनप्रतिनिधि वि’रोध कर रहे थे।

जोनल कार्यालय स्थानांतरण के विरु’द्ध व्यवसाई संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया था। क्रेडाई, जीटा, आइसीए ने इसके स्थानांतरण का प्रबल विरोध किया था। आइसीए ने दो दिन पूर्व ही स्टेट बैैंक चेयरमैन को पत्र लिखकर विरोध जताया था। क्रेडाई, जीटा, जिला चैैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी पीएमओ, वित्त मंत्री, आरबीआइ गवर्नर, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक तक को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया था।



Leave a Reply