प्रकाश नारायण साहू हुए पंचतत्व में विलीन
MUZAFFARPUR : सोमवार को जनसंघ आरएसएस के पुरोधा, समाज सेवी, समाज सुधारक, जेपी आंदोलन के सिपाही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अभिन्न कार्यकता, गांधी पुस्तकालय के आजीवन सदस्य, वियाहुत सभा व वियाहुत सेवा ट्रस्ट मुजफ्फरपुर के संस्थापक सदस्य सह अध्यक्ष व अनेकों संस्था से जुड़े रहने वाले प्रकाश नारायण साहू लम्बी बीमारी के बाद आज चीरनिद्रा में सो गये.
इनके दिवंगत होने से समाज में शोक की लहर दौड़ गई, सभी ने दिवंगत की आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और अंतिम कार्य में शामिल हुए. अश्रुपूरित नेत्रों से स्वजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. स्व. प्रकाश नारायण साहू के एकलौते पुत्र अमूल्य प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नि दी. स्वर्गीय साहू अपने पीछे पोते-पोतियों और नाती नातिनों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

स्व. साहू जी के निवास स्थान बनारस बैंक चौक मुजफ्फरपुर में नगर के तमाम विशिष्ट लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें नगर के पूर्व विधायक बिजेन्द्र चौधरी जी, नगर के पूर्व उप महापौर जिला सीतामढी प्रभारी विवेक कुमार, ट्रस्ट के महामंत्री श्रीकान्त चौधरी, सभा के अध्यक्ष ललन कुमार चौधरी, महामंत्री श्याम नन्दन चौधरी, पूर्व महामंत्री मनोज कुमार चौधरी, राज कुमार चौधरी, लाल बाबू प्रसाद, समेत सैकड़ो लोगों ने पुष्प माला से श्रद्धाजंलि अर्पित किया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए.





Leave a Reply