BIHARBreaking NewsPATNASTATE

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आॅडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उपमुख्यमंत्री ने दी ईद का मुबारकबाद

पटना 25.05.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आॅडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के 200 से ज्यादा कार्यकार्ताओं को ईद का मुबारकबाद देते हुए कहा कि कोरोना महामा’री के कारण यह पहला मौका है जब होली, रामनवमी से लेकर ईद तक लोगों को सामूहिक के बजाय अकेले घरो में मनाना पड़ रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि पाक-ए-रमजान के महीने में सार्वजनिक तौर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन भी नहीं किया जा सका। वैसे, ईद के मौके पर राज्य के 15,036 ब्लाॅक क्वरेंटाइन सेंटर में 10.5 लाख से ज्यादा आवासियों के लिए सरकार की ओर से विशेष भोजना की व्यवस्था की गई है।

श्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के उस बयान को दुहराया कि कोरोना सं’क्रमण को फैलाने के मामले में कुछ लोगों की गल’तियों का दो’ष पूरे समुदाय को नहीं दिया जा सकता है। ईद जैसे मौके पर जकात (दान) जैसी भावना को और बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि समाज के वंचित तबके का ज्यादा से ज्यादा कल्याण हो सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामा’री किसी धर्म,जाति या सम्प्रदाय को देख कर अपना पंजा नहीं फैलाती है। ईसाई बहुल अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, स्पेन से लेकर इस्लाम को मानने वाले सऊदी अरब,तर्की, इरान, इंडोनेशिया,मलेशिया जैसे मुस्लिम देश भी महामा’री की गं’भीर च’पेट में हैं।

इस महामा’री का अभी तक कोई टीका या दवा इजाद नहीं हुई हंै। ऐसे में, इससे बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो गज की दूरी बना कर रहना,मास्क पहना, स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बार-बार हाथों को धोना और सेनेटाइजर आदि का इस्तेमाल करना ही हैं।

आॅडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी भी जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.