दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ेब दुर्गापुर में स्थापित अष्टभुजी माँ महिषासुरमर्दनी भगवती माँ दुर्गा की प्रतिमा, पोखड़ के खुदाई के दौरान स्वतः प्र#स्फुटित हुई थी जो कि सैकड़ो साल प्राचीन है.
आठ भुजा और सभी भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र लिए महिषा की मर्दन करती माँ देवी की इस पवित्र मंदिर को लोग महिषासुरमर्दनी मंदिर के नाम से जानते है. अति प्राचीन व भब्य – बिशिष्ट प्रतिमा होने के कारण इस मंदिर की ख्याति दूर दूर तक फैली हुई है.
माँ भगवती अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती है इसलिए माता के भक्त देवी माँ को ‘कामना सिद्धि’ भगवती कह के सम्बोधित करते है.
यहाँ नवरात्री उत्सव का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है. यहाँ सभी पर्वों में भक्तो की सहभागिता के कारण हर्षोउल्लास का वातावरण रहता है. स्थान में लगन के दौरान मुंडन-विवाह जैसे शुभ कार्य होता है. माता स्थान में प्रत्येक दिन हज़ारों भक्तगण का आवागमन लगा रहता है. प्रतिदिन सुबह-शाम मैया जी की भब्य आरती उतारी जाती है जिसमे सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रहती है. यहां दूरदराज से आये हुए भक्तो के रात्रि प्रवास के लिए धर्मशाला सहित समुचित व्यवस्था है.

सम्पर्क-
मोबाइल- 9572729914, 8010921651, 9654733258.
मेल – pujasamitibudheb08@gmail.com.
सोशल मीडिया –
https://www.youtube.com/channel/UC3rQb9QJZDp1PEcqI_xVAfw
https://twitter.com/maiyakebhakt?s=08
https://instagram.com/maiyakebhakt?igshid=g8nv3yyoyy0d




Leave a Reply