माननीय मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो क्वारंटीन केंद्रों में आवासित प्रवासियों से बातें कर जाना उनका हाल .
क्वारंटीन केन्द्रों में उपलब्ध कराई गयी व्यवस्थायो का लिया जायजा ।
लुधियाना से आये प्रवासियो द्वारा मास्क बनाये जाने पर खुशी व्यक्त किया।
सीतामढ़ी : सादाम आदाब एवम फिरदौश अंसारी सहित कई श्रमिक भाई काफी खुश नजर आ रहे थे,क्योकि उनकी हाल-चाल स्वयं मुख्यमंत्री जी ने लिया है। गौरतलब हो कि
माननीय मुख्य मंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार द्वारा आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी जिला में संचालित दो क्वारंटीन केंद्रों में आवासित प्रवासियों से सीधे बातें कर उनके हाल चाल के साथ-साथ व्यवस्थायो के संबंध फीड बैक लिया गया। प्रखंड स्तरीय क्वारेन्टीन सेन्टर कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा, एवम आरपीएन स्कूल ,बाजपट्टी में रह रहे प्रवासी श्रमिक भाइयों से मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उनका हाल-चाल पूछा,बल्कि सेंटर पर उपलब्ध व्यवस्थायो के सबंध में भी उनसे जानकारी ली। उन्होंने क्वारंटीन केन्द पर रह रहे प्रवासियों से पूछा कि क्वारंटीन केन्द्र में उन्हें कौन कौन सी सुविधा प्राप्त हो रहीं हैं, नाश्ता
खाना में क्या मिलता हैं. साफ सफाई, वाशरूम, टॉयलेट की क्या व्यवस्था हैं, कपड़े बर्तन, सैनिटरी किट्स आदि मिले हैं कि नहीं,आदि के सम्बंध में जानकारी ली।

इसके साथ ही प्रवासी श्रमिक भाई कहाँ से आये है,वहाँ क्या करते थे आदि के सम्बंध में भी जानकारी ली । क्या कार्य का कोई प्रशिक्षण प्राप्त हुआ हैं, स्किलड हैं या अनस्किलड हैं,इसके संबंध में भी जानकारी ली।
कमला बालिका उच्च विद्यालय ,डुमरा में रह रहे प्रवासी श्रमिक सादाब आदाब एवम फिरदौश अंसारी द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ विशेष श्रमिक ट्रेन में सवार होकर सीतामढ़ी पहुंचे थे। स्टेशन पर इनलोगो की स्क्रीनिंग हुआ, खाने का पैकेट एवं पानी का बोतल दिया गया।निबंधन प्रक्रिया पूरी करने के बाद कमला बालिका उच्च विद्यालय,डुमरा में लाया गया। उसने बताया कि सभी को समय पर नाश्ता खाना मिल रहा हैं. एक सेट कपड़े बर्तन के साथ, मच्छरदानी, बाल्टी, मग, दरी, साबुन, शैम्पू, ब्रश, पेस्ट आदि सामग्री भी मिल गया हैं।वही आरपीएन स्कूल, बाजपट्टी के श्रमिकों ने बातचीत के क्रम में बताया कि वे सिलाई के कार्य मे काफी दक्ष है, वे यहाँ काफी संख्या में मास्क बना रहे है। उन्होंने अपने द्वारा बनाये गए मास्क को मुख्यमंत्री जी को दिखाया भी,जिसे देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आए। जिला के उक्त दोनों केंद्रों पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की विशेष व्यवस्था की गयी थी। कमला बालिका उच्च विद्यालय, डुमरा में स्वयं डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा एवम एसपी अनिल कुमार उपस्थित थे। वही आरपीएन स्कूल बाजपट्टी में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार एवम एडीएम मुकेश कुमार उपस्थित
थे।

इसके पूर्व डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा द्वारा माननीय मुख्य मंत्री को बताया गया कि इस केन्द्र में अभी कुल 40 श्रमिक भाई रह रहे है। इसमें मुंबई एवं गुजरात शहरों के लोग शामिल है। सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सभी व्यवस्थाएं की गई है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।केन्द्र में ही खाना बनाकर खिलाया जाता है। डीएम द्वारा कैमरे के माध्यम से मुख्य मंत्री जी को एक-एक कर सभी कमरे, मनोरंजन हेतु कमरे में लगा टीवी, रसोई घर, वाशरूम आदि को दिखाया गया।माननीय मुख्य मंत्री जिला के क्वारंटीन केन्द्रों में उपलब्ध व्यवस्था से संतुष्ट भी दिखे,वही दोनों क्वारेन्टीन केंद्रों पर रह रहे श्रमिक भी काफी खुश दिखे, क्योकि उनका हाल-चाल स्वयं मुख्यमंत्री जी ने लिया है। –



Leave a Reply