BIHARBreaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने ब्रीफकेस पर बैठाकर पूरा किया सफर…

लॉकडाउन में सरकार की लाख कोशिश के बाद भी पैदल घर जाने वाले मजदूरों का सिलसिला थम नहीं रहा। कोई पैदल,कोई साइकिल पर तो कुछ रिक्शे पर अपनी गृहस्थी लादे एक-एक हजार किलोमीटर तक का सफर तय कर रहे हैं। घर पहुंचने की आस में भूखे प्यासे चलते इन लोगों की रास्ते में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेती। किसी की चप्पल फट गई तो किसी का बच्चा थक जाने के कारण आगे नहीं चल पा रहा। 

एक ऐसा ही मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है यह वीडियो आगरा में बनाया गया है। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद जब एक छोटा बच्चा थक जाता है तो मां उसे  ब्रीफकेस के ऊपर बैठा देती है और ब्रीफकेस को घसीटकर आगे बढ़ती जाती  है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ चल रहा मजदूरों का यह ग्रुप पंजाब से झांसी जा रहा है।

गर्भवती महिला ने सड़क पर जन्मा बच्चा और पैदल चली 270 किलोमीटर :

इसी तरह की एक दर्दनाक तस्वीर अलीगढ़ से भी आई। यहां प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में महिला मजदूर चंडीगढ़ से मध्य प्रदेश के लिए पैदल चल पड़ी। करीब 180 किमी पैदल चलने के बाद महिला को दर्द हुआ तो उसने सड़क किनारे ही साथियों की मदद से बेटी को जन्म दिया। जन्म के एक घंटे बाद ही बच्ची को गोद में लेकर वह 270 किलोमीटर पैदल चलकर अलीगढ़ पहुंची। यहां कुछ देर रुककर एमपी तक का करीब 1100 किमी का सफर शुरू कर दिया। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.