पंजाब से जारंगडीह आये तीन युवक को जांच के बाद किया होम क्वारंटाइन
बेरमो : बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मांझी टोला में पंजाब राज्य के लुधियाना शहर से आए युवक जितेंद्र चौहान, धनराज राय व सुरेश कुमार को जाँच के बाद होम क्वारंटाइन किया गया ।
इनकी गाँव मे पहुचते ही लोगो ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुमन्ती देवी सहित बोकारो थर्मल थाना को दिए जाने के बाद बोकारो थर्मल थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मिथुन मंडल सदलबल जारंगडीह मांझी टोला पहुंचकर तीनो युवकों को जरीडीह सरकारी अस्पताल भेजा ।जहां जांच के बाद तीनों युवकों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया। यहां अवर निरीक्षक मंडल ने कहा कि इस महामारी में सभी को सचेत रहने की जरूरत है यदि कोई भी बाहर से आये तो सबसे पहले वह जांच कराए तभी घर जाए ताकि अन्य परिजन भी ठीक रह सके। बीमारी को छुपाने से परेशानी बढ़ सकती है और दूसरे लोगों में भी फ़ैल सकती है।




Leave a Reply