BIHARBreaking NewsSTATE

कोरोना संकट के बीच बिहार में भूकंप की आफत, देर रात हिली धरती, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में भूकंप के झटके.. नेपाल में था केंद्र

कोरोना संकट के साथ-साथ बिहार में मंगलवार की रात भूकंप का झटका भी लगा है। मंगलवार की रात तकरीबन 11:38 पर भू’कंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राज्य के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी और समस्तीपुर जिलों के साथ-साथ उत्तर बिहार के अन्य इलाकों में लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया।

हालांकि रात का वक्त होने के कारण और भूकंप की तीव्रता कमजोर होने के कारण ज्यादातर लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र नेपाल में पाया गया है इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 आंकी गई है। नेपाल के सुंदरवटी से 2 किलोमीटर दूर और धरती से तकरीबन 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र पाया गया है। भूकंप की वजह से नेपाल के साथ-साथ चीन में भी लोगों ने झटका महसूस किया।

मुजफ्फरपुर, मोतिहारी समस्तीपुर जैसे शहरों में लोग भूकंप का झटका महसूस होते ही अपने घर से बाहर निकल आए। हालाकी की यह सब कुछ इतनी कम देर के लिए था कि लोगों के बाहर निकलते ही झटका महसूस होना बंद हो चुका था। आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप का झटका देखने को मिला था।

Input: First Bihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.