Breaking NewsNational

PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए किया 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लोकल चीजों को खरीदने का किया आह्वान..

Coronavirus relief package updates: पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया। आत्मनिर्भर भारत अभियान का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में स्थान दिलाने के लिए इस बड़े पैकेज का ऐलान किया गया। ऐसे समय में जब दुनिया की बड़ी शक्तियां हिल गई हैं, तब हमने देश के गरीब भाईयों और बहनों की संकल्पशक्ति के दर्शन किया। रेहड़ी-पटरी वालों, मजदूरों और घरों में काम करने वाले गरीब तबके के लोगों ने बड़ा त्याग किया है। अब हमारा कर्तव्य है कि उन्हें आगे बढ़ाया जाए, उन्हें संबस दिया जाए। इसलिए सरकार ने हर तबके लिए कुछ महत्वपूर्ण पैकेज का ऐलान किया है।
संकट के समय इस लोकल ने ही हमें बचाया है। लोकल सिर्फ हमारी जरूरत नहीं है बल्कि हमारी जरूरत है। समय ने हमें सिखाया है कि लोकल को हमें अपना जीवन मंत्र बनाना ही होगा। आज जो हमें ग्लोबल ब्रैंड लगते हैं, वे भी कभी इसी तरह से लोकल थे। लेकिन उन देशों के लोगों ने जब उनका इस्तेमाल किया तो वे प्रोडक्ट लोकल से ग्लोबल बन गए। आज से हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। हमें न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट्स खरीदने हैं बल्कि उनका गर्व से प्रचार भी करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.