बोकारो : केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त पहल पर पश्चात लॉक डाउन की वजह से अन्य राज्यों में झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1058 श्रमिक एवं छात्र आज स्पेशल ट्रेन से नागलपल्ली, तेलंगाना से बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा सभी श्रमिकों का स्वागत किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी। यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रेन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर बोकारो रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।
झारखंड_के_कुल_15_जिलों_में_सेकुल_1058_लोग_आए प्रवासी मजदूरों में झारखंड के कुल 15 जिलों में से कुल 1058 लोग आये जो जिलेवार निम्न है :- गिरीडीह के 765, गोड्डा के 03, पलामू के 08, हजारीबाग के 03, लातेहार के 14, साहेबगंज के 02, देवघर के 138 , कोडरमा के 02, पाकुड़ के 05, दुमका के 02, धनबाद के 26, गढ़वा के 07, बोकारो के 53, जामताड़ा के 20 एवं रामगढ़ के 10 श्रमिक शामिल हैं।

जिला_व_प्रखंड_स्तरीय_पदाधिकारियों_व_रेल_पुलिस_के_पदाधिकारियों_के_साथ_मेडिकल_टीम_को_किया_गया_तैनात तेलंगाना से आने वाले मजदूरों, छात्रों, तीर्थयात्री एवं अन्य लोगो को उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के निर्देशानुसार बोकारो स्टेशन के प्लेटफार्म पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इसके अलावे आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्कैनिंग हेतु मेडिकल टीम की भी तैनाती की गयी थी।
सभी_को_14_दिनों_तक_होमक्वारंटाइन_का_अक्षरशः_पालन_करने_कानिर्देश_दिया उपायुक्त श्री मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि से आने वाले सभी श्रमिक बंधुओं के बीच नास्ता, पानी, का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उन्होंने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके हीं हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ, सतर्क व सुरक्षित रहें। नागलपल्ली, तेलंगाना से यहां आने वाले सभी मजदूरों एवं यहां के लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तेलंगाना से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइजड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।

सुरक्षा_के_दृष्टिकोण_से_रेलवे_स्टेशनपर_उठाये_गए_सभी_कदम श्रमिकों के आगमन को लेकर बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बेरिकेड्स कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी।
श्रमिकों_को_45_बसों_एवं_5_छोटेवाहनों_के_माध्यम_से_भेजा_गया_अपनेअपने_गृह_जिला_की_ओर श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से 15 जिलों के लिए निर्धारित 45 बसों एवं 05 छोटे वाहनों में बैठाकर मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल आदि भी उपलब्ध कराया गया।

उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के द्वारा बोकारो जिला के सभी पदाधिकारियो, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे।
गिरिडीह के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा स्वयं उपस्थित होकर अपने जिले के लोगों का स्वागत किए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, डीपीएआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री सादात अनवर, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग, जिला योजना पदाधिकारी श्री देवेश गौतम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जेम्स सुरीन, सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो सहित पुलिस पदाधिकारियो एवं अन्य उपस्थित थे।




Leave a Reply