BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आरोग्य दिवस पर हुई महिलाओं की जांच…

आरोग्य दिवस पर हुई महिलाओं की जांच

  • जेई के भी पड़े टीके
  • गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मुजफ्फरपुर । 8 मई

जिले में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को चहल पहल दिखी। लाॅकडाउन की अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आरोग्य दिवस मनाया गया। मालूम हो कि 6 मई से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण को मंजूरी दे दी गयी है। टीकाकरण के नहीं होने से नवजात शिशुओं के टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और टीकाकरण जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य प्रभावित थे। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को गर्भ से संबंधित जानकारियां दी गई। जांच के दौरान उन्हें उनके ब्लड प्रेशर, वजन, रक्त में हेमोग्लोबीन की उपस्थिति की जांच के अलावा टीकाकरण, कैल्शियम एवं आयरन की गोली भी दी गयी। वहीं आंगनबाड़ी के द्वारा सभी लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की सेवा तथा परामर्श के बारे में बताया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ आरपी सिंह ने कहा प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शुक्रवार को आरोग्य दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिवस पर लाभांवित गर्भवती महिला अभिलाषा कुमारी ने बताया इस दिवस के कारण मुझे ऐसी अवस्था में अपने खाने-पीने ओर पोषण संबंधी जानकारी मिल रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग रखा गया ख्याल

आरोग्य दिवस मनाने के दौरान सभी स्वास्थ्सकर्मीयों के द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है। इस दौरान कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक यथा सभी स्तर पर व्यक्तिगत दूरी , मुंह को ढंक कर रखने , हाथ धोने एवं स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों का पालन किया।

जेई का हुआ टीकाकरण

आरोग्य दिवस के मौके पर जेई के टीके के दोनों टीके को देने की व्यवस्था थी। जिसमें पहला टीका 9 से 12 महीने के बच्चों को दिया जाता है और दूसरा टीका 16 से 24 महीने के बच्चों को दिया जाता है। जिले के सभी केद्रों पर जेई के टीकाकरण की व्यवस्था थी।

क्या है आरोग्य दिवस:

पानापुर हवेली के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 पर कार्यरत कार्यकर्ता रानी कुमारी कहती हैं कि आरोग्य दिवस छह बिन्दुओं पर चर्चा करने के लिए वर्गीकृत किया गया है। जिनमें प्रसव पूर्व एवं पश्चात जांच मातृ एव बाल संबंधी जांचए परिवार नियोजन, पोषण, और टीकाकरण है इसके साथ ही परिवार कल्याण व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ स्वच्छता और चमकी संबंधित जानकारी भी दी जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.