Breaking NewsUTTAR PRADESH

UP के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत बि’गड़ी, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती…

बड़ी खबर आ रही है बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से जहां के पूर्व सीएम और  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ ठीक नहीं है. बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य संबंधी स’मस्या झेल रहे मुलायम सिंह को गुरुवार को दिन में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक़ उन्हें इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद उनका इलाज शुरू हो गया और अब उनको प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है. देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट में गड़बड़ी की शि’कायत है.

उनके साथ काफी देर तक उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे.

Input: News 4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.