कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है. लॉकडाउन के दौरान थमी हुई अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है.
खबर के मुताबिक जल्द ही मॉल, सिनेमा हॉल और रिटेल शॉप खुलने की संभावना है. कोरोना खतरे के बीच आम जनजीवन और अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है. हालांकि उक्त सारी चीजें केवल ग्रीन जोन के लिए ही है. ऑरेज जोन और रेड जोन में कड़ाई जारी रहेगी.बताया जा रहा है कि ग्रीन जोन वाले इलाकों में रात के समय मॉल, सिनमा हॉलऔर रिटेल की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है. इस दौरान शारीरिक दूरी और मास्क पहनने जैसी बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. सरकार का मानना है कि यह प्लान कारगर साबित होता है तो व्यापारिक गतिविधियों को तेजी मिलेगी.

हालांकि आखिरी फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय लेगा, जिसके बाद ही गृह मंत्रालय गाइडलाइन जारी करेगा. बता दें कि मध्यप्रदेश में सुबह 6 बजे से देर रात तक रिटेल दुकानों को खोलने की अनुमति दे गयी है. इसी तर्ज पर कुछ अन्य राज्य भी फैसला लेना चाहते हैं. श्रम मंत्रालय के नियमों के अनुसार, रिटेल दुकानें 24 घंटे खुली रह सकती हैं.



Leave a Reply